Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के सूचकांको के प्रगति के संबंध मे प्रखंड चौपारण मे की गयी समीक्षा बैठक

चौपारण : प्रखंड चौपारण, जिला हजारीबाग मे प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर  की अध्यक्षता मे नीति आयोग अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 के सूचकांको एवं नीति निर्धारित सभी थीम के सूचकांको की समीक्षा बैठक की गई, बैठक में सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी के साथ प्रखंड कार्यालय मे की गयी!

बैठक मे सम्पूर्णता अभियान के 6 सूचकांको की ससमय शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया ! बच्चों के THR, HCM एवं Growth Monitoring को विशेष रूप से आंगनबाड़ी वार मॉनिटरिंग करने के लिए महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिए गए! BDO सर ने बताया की प्रखंड के कुल 174 आंगनबाड़ी एवं 161 विद्यालयों मे से जिन विद्यालय एवं आंगनबाड़ी से शौचालय एवं पेयजल की मरम्मति एवं नवनिर्माण की सूची प्राप्त हुई थी, उसकी संबंधित सूची जिला भेजी गयी है जिस पर उपायुक्त महोदय के  निर्देशानुसार मरम्मति एवं नवनिर्माण का कार्य भी करवाया जा रहा हैं! प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की प्रखंड मे पंचायत वार शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है! 

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को NCD स्क्रीनिंग, शिक्षा विभाग को UDISE पोर्टल मे रिजल्ट की एंट्री, BSNL के कनीय अभियंता को पंचायत मे भारत नेट एक्टिव करने, कृषि विभाग को सॉइल हेल्थ कार्ड का लक्ष्य मार्च माह तक शत प्रतिशत प्राप्ति करने आदि के सम्बंध मे निर्देश दिए गए!

प्रखंड स्तरीय बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी मुकुंद हंस, प्रभारी पशु पालन पदाधिकारी अमन कुमार, महिला पर्यवेक्षिका कुसूम कुमारी रश्मि कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं निभा कुमारी, नीति आयोग एबीएफ सुरेश कुमार, एटीएम शम्भू प्रसाद, बीटीएम राजेश कुमार, सीएचसी से प्रतिनिधि, बीएसएनएल के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग से बीपीएम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक SBM-G आदि बैठक मे शामिल हुए!

Post a Comment

0 Comments