सियरकोनी से 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा, समिति ने एसपी अमन कुमार से की मुलाकात; एसपी ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
कृष्णा कुमार कुशवाहा
हजारीबाग। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मुलाकात कर उन्हें रथ यात्रा में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। समिति के संयोजक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के सियरकोनी से 16 जुलाई 2026 को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रचार-प्रसार के लिए रथ रवाना किया गया है, जो पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों को यात्रा से जोड़ रहा है। इसी क्रम में जिले के सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसपी अमन कुमार ने समिति को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से शोभायात्रा निकालने की सलाह दी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में जिला पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव सह विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपसचिव सुमन सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता, माध्य मंडल सांसद प्रतिनिधि रिशु बर्णवाल, पत्रकार नवीन सिन्हा सहित कई सदस्य शामिल थे।

0 Comments