Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कठम्बा में स्कूल ड्रेस, जूता, स्वेटर का वितरण

मुखिया मंजू देवी ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री; प्रबंधन समिति अध्यक्ष कारू भुइयां बोले—"उद्देश्य नामांकन व उपस्थिति बढ़ाना"

कृष्णा कुमार कुशवाहा

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत बसरिया पंचायत के ग्राम कठम्बा स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कठम्बा में प्रधानाध्यापक सुनीता देवी के नेतृत्व में स्कूल ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया मंजू देवी ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के बीच स्कूल ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर, किताब एवं स्कूल बैग का वितरण किया। अपने संबोधन में मुखिया मंजू देवी ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।  

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कारू भुइयां, उप मुखिया सुनीता देवी, वार्ड सदस्य पूनम देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनीता देवी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाना है।

Post a Comment

0 Comments