Hot Posts

6/recent/ticker-posts

CHOUPARAN NEWS : चौपारण मे जिला परिषद भाग-2 से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं राहुल रंजन


चौपारण : चौपारण जिला परिषद क्षेत्र भाग-2 से संभावित उम्मीदवार के रूप में राहुल रंजन ने चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा सार्वजनिक कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे राहुल रंजन को खासकर युवाओं का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में युवा उनके साथ जुड़ने का भरोसा जता रहे हैं और चुनावी अभियान में सहयोग देने की बात लोग कह रहे हैं हाहुल रंजन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में सहभागी बनना और जनसेवा करना है।

उन्होंने कहा कि जहां तक संभव होगा, वे हर व्यक्ति की मदद करने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे जनसंपर्क अभियान के दौरान कई युवाओं ने राहुल रंजन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में नई सोच और सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है। युवाओं ने उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा अधिक से अधिक लोगों तक उनकी बात पहुंचाने का संकल्प लिया लाहुल रंजन ने कहा कि जनता का विश्वास और युवाओं का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें अवार देती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं जैसे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील भी की क्षेत्र में राहुल रंजन के लगातार जनसंपर्क और युवाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में जिला परिषद चुनाव की गतिविधियां तेज होने के साथ क्षेत्र का चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना जताई जा रही है।राहुल रंजन ने कहा की मै चौपारण से रांची तक जनता का कार्य करता हूँ.

Post a Comment

0 Comments