अयोध्या के राम मंदिर में चन्दा की चोरी देश के करोड़ो श्रद्धालूओं के साथ विश्वासघात : निसार खान
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम मे नगर कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में आगामी 26 सितम्बर को राज्यव्यापी लोकभवन घेराव में नगर से सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होने पर सहमति बनी । खान एवं खनिज ( विकास एवं विनियमन ) संशोधन विधेयक के विरोध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए संशोधन विधेयक को कांग्रेस काला कानून मानती है । यह विधेयक संघीय ढांचे पर न केवल प्रहार है, बल्कि झारखंड जैसा राज्य को उसके अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश है । झारखंड में लगभग 15 लाख एकड़ भूमी में कोयला और लौह अयस्क का खनन होता है, जिससे विस्थापन, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है । सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के 2024 के फैसले के आधार पर झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस विधेयक पारित किया गया था, जिससे वित् वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रूपये का राजस्व जुटा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं में लगाने की योजना थी । केन्द्र के संशोधन से यह राजस्व रूक जाएगा ।
जीएसटी क्षतिपूर्ति में 4 हजार करोड़ तथा बीबीजी रामजी योजना से 8 हजार करोड़ रूपये का नुकसान होगा, पहले एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया बकाया है, जिस पर ग्रहन लग सकता है । बैठक में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चन्दा चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता का प्रश्न भी अत्यंत गंभीर है । देशभर के करोड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है । एसे मे मंदिर निर्माण एवं उससे संबंधित चंदे के प्रत्येक पहलू मे पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है । हाल के घटनाचक्र में इस विषय पर जांच और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं, अत: कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चन्दे का पारदर्शिता एवं निष्पक्ष लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए और यदि किसी भी प्रकार की आनियमिमता पाई जाती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगो की जवाबदेही सुनिश्चित हो । बैठक में नगर प्रभारी विजय कुमार सिंह, कैलाश पति देव, दिलीप कुमार रवि, अनिल कुमार, मोहम्मद कमरूउद्दीन, मोहम्मद मुजिब, शब्बीर अहमद, बिनोद कुमार, कैलाश कुमार, बाबु खान, शोएब अहमद खान, मजहरूल इस्लाम, मुस्ताक अंसारी, मोहम्मद शमशाद, रीता देवी, मोहम्मद इरशाद आदि उपस्थित थे ।

0 Comments