Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घाटी में झाड़ी से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित दनुवा घाटी के समीप सांझा कट के पास बुधवार को जंगल की झाड़ी से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव लगभग सात से आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने बताया कि शव के गले में रुमाल और साड़ी के किनारे से फंदा लगा हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेजा गया है। 72 घंटे तक शव को शवगृह में सुरक्षित रखा जाएगा ताकि परिजन पहचान कर सकें।

Post a Comment

0 Comments