Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कुएं से मिला ट्रक ड्राइवर का शव, पहुंची पुलिस


चौपारण : 06 नवंबर चौपारण प्रखंड के दैहर पंचायत के पकरिया टांड के एक कुएँ से शव को बरामद किया गया। शव को हाथ पैर में पत्थर बांध कर कंबल और तार से लपेटा हुआ मिला, जिसे चौपारण पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया था। परिजनों के द्वारा पकरिया में मिला शव को नागेंद्र सिंह ग्राम दीपाटोली राँची के रूप में पहचान किया गया है। राँची के तुपुदाना से 1100 पेटी लगभग 80 लाख रुपये की शराब लेकर गायब हुआ ट्रक चौपारण थाना क्षेत्र से खाली अवस्था में बरामद हुआ है। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस जाँच कर रही है। मामले में बड़े रहस्य की संभावना है।

चन्दन सिंह उम्र करीब 34 वर्ष पिता स्वर्गीय भगवान सिंह ग्राम-कोकर थाना सदर जिला-रांची का निवासी के द्वारा दिया गया आवेदन के अनुसार दिनांक-05.11.2026 को सूचना मिली कि चौपारण थानांतर्गत एक अज्ञात शव एवं ट्रक को बरामद किया गया है। सूचना पाकर चौपारण थाना पहुँचा तथा ट्रक को देखा तो पाया कि ट्रक मेरा जीजा नागेन्द्र सिंह पिता स्वर्गीय राम उमर सिंह ग्राम-दीपाटोली थाना सदर जिला रांची का ही है, जिसमें नंबर प्लेट अलग लगा हुआ है।

तत्पश्चात शव को देखने के लिए हमलोग हजारीबाग अस्पताल पहुँचे तथा देखने के बाद शव का पहचान किया गया, शव मेरा जीजा नागेन्द्र सिंह का ही है। मेरा जीजा नागेन्द्र सिंह को तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र से ट्रक में शराब को लोड कर बोकारो के लिए निकले थे लेकिन जब मेरा जीजा का फोन नहीं लगने लगा तो हमलोग आसपास के स्थान पर खोजबीन करने लगे लेकिन मेरा जीजा का कहीं कुछ पता नहीं चला तो तुपुदाना थाना में जीजा के पता नहीं चलने के संबंध में लिखित आवेदन थाना दिए। चौपारण पुलिस ने बटाया की अभी जाँच चल रही हत्या करने वाले लोगो क़ो जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.


Post a Comment

0 Comments