Hot Posts

6/recent/ticker-posts

20 साल बाद ऐतिहासिक फैसला: आशा, सेविका-सहायिका को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, 1.15 लाख परिवारों को होगा फायदा

रांची : माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 20 साल के लंबे इंतजार के बाद आशा, सेविका-सहायिका को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

1.15 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

इस फैसले से राज्य की करीब 1.15 लाख आशा, सेविका और सहायिका परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें भी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाया गया है।

5 लाख तक मुफ्त इलाज

योजना के तहत लाभुक परिवारों को ₹5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सरकार ने कहा - "आप अकेली नहीं हैं। आपके सम्मान, स्वास्थ्य, परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता करना मेरी जिम्मेदारी है।" सरकार के इस फैसले का आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। लंबे समय से वे इस मांग को लेकर आंदोलन कर रही थीं।

Post a Comment

0 Comments