चार शव बरामद, एक की तलाश जारी - पतारिया गांव में मातम
कृष्णा कुमार कुशवाहा
पलामू (झारखंड) : झारखंड के पलामू जिले से करमा पूजा के बाद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के दौरान कोयल नदी में पांच बच्चे डूब गए। सभी मृतक पतारिया गांव के निवासी हैं और चारों एक ही मुहल्ले के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करमा पूजा की सामग्री के विसर्जन के लिए बच्चे कोयल नदी में उतरे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से पांच बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
राहत और बचाव अभियान के दौरान चार बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अन्य बच्चे की तलाश अभी भी जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद मृत बच्चों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

0 Comments