Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड में करम पर्व की धूम, मांदर की थाप पर थिरके लोग

रांची:- झारखंड में करम पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। रांची, खूंटी हज़सरीबाग, बोकारो धनबाद एवं अनेक जिलों समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में लोग पारंपरिक तरीके से करम पर्व मना रहे हैं। करम पर्व के मौके पर गांवों और शहरों में मांदर की थाप, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य की गूंज सुनाई दे रही है। रांची कॉलेज के दीक्षांत मंडप समेत कई जगहों पर करम पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इन कार्यक्रमों में युवाओं ने नागपुरी, मुंडारी, संताली और खड़िया गीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। लाल-सफेद पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने लोगों का ध्यान खींचा। करम पर्व को प्रकृति, कृषि, भाई-बहन के रिश्ते और सामुदायिक एकता से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। पर्व को लेकर पूरे झारखंड में खुशी और उत्सव का माहौल बना हुआ है और गाँव के चौक चौराहा पर करम पेड़ के टहलियो क़ो काटकर महिलाये कर्म पर्व करती नजर आई.



Post a Comment

0 Comments