Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तालाब में डूबे गुरुचरण मांझी की मौत

चौपारण भगहर लोहेरा में विश्वकर्मा पूजा के दिन हादसा, स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक

 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण प्रखंड स्थित ग्राम भगहर लोहेरा में विश्वकर्मा पूजा के दिन तालाब में डूबने से गुरुचरण मांझी (30) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुचरण तालाब में स्नान करने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। साथ स्नान कर रहे अन्य लोगों ने बताया कि वह देर तक तालाब से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, पर सफल नहीं हो पाया।

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर जमा हो गए। गांव के तैराकों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुरुचरण को तालाब से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि गुरुचरण घर से मामूली विवाद के बाद स्नान करने के लिए तालाब गया था।

Post a Comment

0 Comments