Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हजारीबाग में प्रशासन का बड़ा प्रहार - 9 अवैध स्टोन क्रशर सील, एक ट्रक जब्त

DC हेमन्त सती के निर्देश पर सहायक समाहर्ता पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में सदर-पदमा में कार्रवाई 

 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

हजारीबाग / सदर : उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध खनन और अवैध स्टोन क्रशरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक समाहर्ता श्रीमती पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में सदर-पदमा प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 9 अवैध स्टोन क्रशर प्लांटों को सील कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार, सदर प्रखंड के मेरू में 6, सिलवार में 1 और पदमा प्रखंड के सराय क्षेत्र में 2 अवैध क्रशरों को सील किया गया। मौके से गिट्टी लदा एक ट्रक भी जब्त किया गया है। CTO एक्सपायर - जांच के दौरान मेरू क्षेत्र में कई क्रशरों का CTO (संचालन सहमति) एक्सपायर पाया गया। संबंधित संचालकों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।सहायक समाहर्ता पूर्वा अग्रवाल ने कहा, "पर्यावरण व राजस्व को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी रहेगी। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।" उपायुक्त हेमन्त सती ने सभी अंचल अधिकारियों को नियमित जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments