Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सोशल मीडिया बना मसीहा - विजयवाड़ा में 20 दिन भटका मजदूर सकुशल धनबाद लौटा, इंस्टाग्राम ने बिछड़े परिवार को मिलाया

 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

धनबाद/गोविंदपुर : सोशल मीडिया की एक पोस्ट ने एक बिछड़े परिवार को फिर से मिला दिया। तमिलनाडु के सेलम से लौटते समय विजयवाड़ा में लापता हुए 48 वर्षीय मजदूर सुकर तुरी 20 दिन बाद सकुशल अपने गांव लौट आए।गोविंदपुर के मचामहुल गांव निवासी सुकर तुरी आर्थिक तंगी के कारण सेलम में मजदूरी करने गए थे। 9 अगस्त को साथियों के साथ लौटते समय विजयवाड़ा में वह बिछड़ गए। जेब में पैसे नहीं थे और संपर्क का कोई साधन नहीं था। करीब 20 दिन तक वह अनजान शहर में भटकते रहे। इधर बेटे गुड्डू तुरी ने पिता की तलाश में इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो पोस्ट कर मदद की अपील की।

 यही पोस्ट विजयवाड़ा में काम कर रहे रांची के युवक अमृत पांडेय तक पहुंची। संयोग से अमृत को सड़क पर भटकते सुकर तुरी मिल गए और फोटो से पहचान कर ली। अमृत ने तुरंत इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के जरिए पिता-पुत्र की बात कराई। इसके बाद परिजनों ने झामुमो नेता अताउल्ला अंसारी से संपर्क किया, जिन्होंने सहयोग कर 29 अगस्त की रात सुकर को सुरक्षित मचामहुल पहुंचाया। गाजे-बाजे के साथ स्वागत - लंबे इंतजार के बाद पिता को सामने देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-माला के साथ उनका स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments