Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत चौपारण में नव साक्षरों का मूल्यांकन, दिखा उत्साह

 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में नव साक्षरों का मूल्यांकन आयोजित किया गया। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मानगढ़ में प्रधानाध्यापक गौतम कुमार राणा के निर्देशन में मूल्यांकन कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा से वंचित रहे लोगों को साक्षरता से जोड़ना और उनके पठन-पाठन तथा दैनिक जीवन से जुड़े बुनियादी ज्ञान का आकलन करना था। मूल्यांकन के दौरान नव साक्षरों में खासा उत्साह देखा गया। कई नव साक्षर समय से विद्यालय पहुंचे और मनोयोग से परीक्षा में शामिल हुए।

प्रधानाध्यापक गौतम कुमार राणा ने कहा कि साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकार, कर्तव्य और दैनिक कार्यों को समझने में सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने वाले लोगों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और यह साबित हो रहा है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। मूल्यांकन के दौरान विद्यालय में सकारात्मक माहौल रहा। शिक्षकों ने नव साक्षरों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन दिया।

Post a Comment

0 Comments