कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग) : ड्राइवर्स डे के अवसर पर इंडियनऑयल के झारखंड फ्यूल स्टेशन, दनुआ के सहयोग से दृष्टि आई हॉस्पिटल, चौपारण एवं अफरोज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 61 लोगों की ओपीडी जांच की गई। जांच के दौरान 35 लोगों का रिफ्रैक्शन किया गया, जबकि 25 लोगों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। जांच में एक मरीज में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिसे आगे आवश्यक उपचार की सलाह दी गई।
शिविर में वाहन चालकों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराने तथा स्पष्ट दृष्टि के साथ सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इंडियनऑयल के फील्ड ऑफिसर राहुल कुमार, पंप मैनेजर मो. निसार अहमद, दृष्टि आई हॉस्पिटल के प्रशासक मो. शाहरुख खान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि लंबे समय तक वाहन चलाने वाले चालकों के लिए अच्छी दृष्टि बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर आंखों की जांच से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात में योगदान मिलता है। यह शिविर 'स्वस्थ चालक, सुरक्षित सड़क, मजबूत भारत' के संदेश के साथ आयोजित किया गया।

0 Comments