कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग) : बसरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में बसरिया पंचायत की मुखिया मंजू देवी की मौजूदगी में बीआरसी प्रदीप यादव एवं प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद सिंह की देख-रेख में निर्धारित नियमों के अनुसार समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी कराई गई।बैठक के दौरान कुल 19 सदस्यों का चयन किया गया। चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से छोटन प्रसाद दांगी को अध्यक्ष, शबनम देवी को उपाध्यक्ष तथा बैजन्ती देवी को संयोजिका चुना।
अध्यक्ष का बयान: पदभार के बाद छोटन प्रसाद दांगी ने कहा, "यह मेरे लिए पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरी पहली प्राथमिकता विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करना होगा। हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और विद्यालय में अनुशासन, साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल बने।" बैठक में मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण पासवान, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, विजय साव, पंकज सोनी, पिंटू सोनी, बसंत दांगी, दयानंद दांगी, उमेश साव, चंदन दांगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments