Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कुंदा में नाबालिग की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चतरा : कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में झाड़ियों से नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 15 सितंबर को सूचना मिली थी कि बेसरा गांव की झाड़ियों में एक नाबालिग का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक साक्ष्य संकलित किए और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर बानासाम टोला पाठकडीह निवासी कमलेश भारती (22) और मनोज कुमार (19) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार 14 सितंबर को तीज के अवसर पर गांव में कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने पीड़िता गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में कुंदा थाना कांड संख्या 62/26 दिनांक 16.09.26 धारा 70/64/103(1)/3(5) बीएनएस एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना से संबंधित सामान भी बरामद किया गया है।

Post a Comment

0 Comments