Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विश्व हैजा दिवस पर दूषित खान-पान से बचने की अपील - मुकुंद साव


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) :  हर साल 23 सितंबर को विश्व हैजा दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दूषित भोजन और पानी से फैलने वाले हैजा रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह रोग 'विब्रियो कॉलेरी' नामक जीवाणु से होता है, जो मुख्य रूप से अस्वच्छता और गंदे पानी से फैलता है। गंभीर दस्त, उल्टी और शरीर में पानी की कमी इसके मुख्य लक्षण हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के पूर्व प्रशिक्षक एवं बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि *मुकुंद साव* और ग्राम पंचायत झापा की पूर्व मुखिया *पूर्णिमा देवी* ने सभी अभिभावकों और ग्रामीणों से अपील की है कि दूषित खान-पान से बचें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में हैजा का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उबला हुआ पानी पिएं, ताजा भोजन करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। श्री साव ने कहा कि अपना स्वास्थ्य खुद जागरूक रहकर सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि आपके साथ खड़े हैं।

Post a Comment

0 Comments