Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण के मध्य विद्यालय सिंहपुर में आठवीं के छात्रों को मिली साइकिलें


चौपारण (हजारीबाग): मध्य विद्यालय सिंहपुर में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद सदस्य (भाग-1) राकेश रंजन,बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सांसद प्रतिनिधि आशीष सिंह, दादपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिन्हा,  विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार कमल और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण रविदास ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपीं। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। अतिथियों ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments