Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण के दनुआ घाटी में बढ़ते सड़क हादसे: थाना प्रभारी ने मवेशी खुले न छोड़ने की अपील की



चौपारण (हजारीबाग): दनुआ घाटी और जीटी रोड पर बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए चौपारण पुलिस अलर्ट हो गई है थाना प्रभारी पंकज कुमार ने क्षेत्र के पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें। थाना प्रभारी के अनुसार, इस संवेदनशील मार्ग पर अचानक आवारा पशुओं के आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे बड़े हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से हाईवे के किनारे पशुओं को न बांधने की अपील की है ताकि दनुआ घाटी को दुर्घटनामुक्त बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments