Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण के चर्चित दवा व्यवसायी अमल दा के इकलौते बेटे सिंटू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


चौपारण। चौपारण क्षेत्र के चर्चित दवा व्यवसायी रहे दिवंगत अमल दा के इकलौते पुत्र सिंटू का शुक्रवार को इलाज के दौरान कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चौपारण बाजार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि सिंटू पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज कोलकाता में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सिंटू के निधन के साथ ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सबसे मार्मिक बात यह है कि महज एक वर्ष के भीतर पिता-पुत्र दोनों का निधन हो गया। पहले अमल दा के निधन से परिवार और क्षेत्र के लोग गमगीन थे, अब उनके इकलौते पुत्र सिंटू के असामयिक निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

सिंटू अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। अल्पायु में उनके निधन से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। चौपारण बाजार के व्यवसायियों ने भी सिंटू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

परिजनों के अनुसार,सिंटू का अंतिम संस्कार शनिवार को चौपारण मुक्तिधाम में किया जाएगा।अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। एक वर्ष के भीतर पिता और फिर इकलौते पुत्र को खोने से परिवार पर दुखों का गहरा साया है।

Post a Comment

0 Comments