Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बैंक से लौट रही शिक्षिका को बनाया निशाना

चौपारण: प्रखंड के ग्राम नरियाही निवासी सहायक आचार्य विजय प्रसाद की पत्नी एवं सहायक अध्यापिका रेखा कुमारी के साथ दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेखा कुमारी बैंक से लौट रही थीं। इसी दौरान लेडीज टेलर (प्रकाश केसरी के बगल, आलू गोदाम के सामने) के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी सहायक आचार्य विजय प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि यह वारदात कुछ ही समय पहले हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments