बगोदर (खेदवार): बिरनी प्रखंड के खेदवार पंचायत के ग्राम गारा गुरो से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। गांव निवासी प्रकाश वर्मा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी की आज लगभग दोपहर 3:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मौके पे पूर्व बगोदर विधानसभा प्रत्याशी जागेश्वर प्रसाद वर्मा, प्रदेश सचिव ( राष्ट्रीय समानता दल ) ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें : चौपारण में जीटी रोड का बुरा हाल, बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़क, राहगीर और आसपास के लोग परेशान

0 Comments