ग्रामीण बैंक ऑफ इंडिया के सामने जीटी रोड का है बुरा हाल, नाली रहने के बाबजूद भी निकल नहीं रहा है पानी
चौपारण/हजारीबाग: चौपारण प्रखंड के चौपारण जीटी रोड का है बुरा हाल,लगातार हो रही बारिश के कारण चौपारण क्षेत्र से गुजरने वाले महत्वपूर्ण जीटी रोड की स्थिति खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और सड़क के आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के कारण वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क के किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। जीटी रोड पर जलजमाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हो रही है।
वहीं, पैदल आवागमन करने वाले लोगों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क किनारे के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने भी जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने और आवश्यक बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जीटी रोड की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की है, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को जलजमाव से राहत मिल सके तथा आवागमन सुचारु बना रहे।

0 Comments