Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धान रोपनी के दौरान हादसा बिजली कड़कने से किसान की असमय मौत, परिवार में मातम ।


केरेडारी  : केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंडाबेर गांव स्थित खेत में 06 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को दोपहर लगभग 01 से 02 बजे के बीच धान रोपनी के लिए धान की बिहेन कबाड़ रहे थें। इसी दौरान आकाशीय बिजली कड़कने और चिंगारी गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंडाबेर गांव निवासी छत्रधारी साव उम्र लगभग 73 वर्ष पिता स्वर्गीय पुरण साव के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार छत्रधारी साव अपने खेत में धान रोपनी के लिए धान की बिहेन कबाड़ रहे थें। तभी तेज बारिश के बीच कुछ दूरी पर वज्रपात हुई जिसकी चिंगारी छत्रधारी साव के समीप गिरा तभी अचानक आंख बंद हो गया। और वही खेत में ही गिर गया, कुछ दूर पर दूसरे खेतों में उनके बड़ा बेटा अर्जुन साव खेतों में रोपनी कर रहे थे। देखा कि पिता छत्रधारी साव बिजली कड़कने की आवाज सेअपने खेतो में hi गिर गया हल्ला करने पर ग्रामीण सहित उनके घर के परिजन खेत में पहुंचे। 

जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। और उसे अस्पताल ले जाते लेकिन खेत से सड़क तक पहुंचते ही उनकी मौत हो गया।सूचना पा कर मुखिया दिनेश साव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि चंद्रिका रजक घटना स्थल पर पहुंचे। और स्थानीय प्रशासन की जानकारी दी। प्रशासन को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया। मुखिया ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। छत्रधारी साव अपने पीछे पत्नी शकुनवा देवी, दो पुत्र अर्जुन साव, वीरेंद्र साव सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वही संध्या हो जाने पर पोस्टमार्टम नहीं हो पाया वही दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा उसके बाद परिजन को पुलिस शव को सौंप देंगे। अपने गांव कंडाबेर में अग्नि संस्कार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments