Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बगोदर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दिन पहले ही पिता का हुआ था श्राद्ध - गांव में पसरा मातम

बगोदर, गिरिडीह |बिरनी प्रखंड के खेदवारा पंचायत अंतर्गत ग्राम गारागोरो में शोक की लहर है। ग्राम निवासी स्वर्गीय भोला महतो के पुत्र छोटे लाल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ठीक दो दिन पहले ही स्वर्गीय भोला महतो का श्राद्धकर्म परिवार ने संपन्न किया था। पिता के श्राद्ध के दो दिन बाद ही पुत्र की इस तरह असामयिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधानसभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश सचिव जागेश्वर प्रसाद वर्मा मृतक के आवास ग्राम गारागोरो पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

जागेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। दो दिन पहले पिता का श्राद्ध और अब पुत्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

इस मौके पर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए।

Post a Comment

0 Comments