Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हज़ारीबाग के चौपारण मे वाहन चेकिंग में 74 दोपहिया वाहनों के कटे ऑनलाइन चालान...

• थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की सख्ती से सड़क सुरक्षा को मिला बल, वाहन चेकिंग में 74 दोपहिया वाहनों के ऑनलाइन चालान कटे

चौपारण : चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के द्वारा यातायात नियमों के पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर चौपारण थाना गेट के समीप गुरुवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के कुशल नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसकी स्थानीय बुद्धिजीवी एवं ग्रामीणों काफ़ी सराहना की।

अभियान के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट चल रहे कुल 74 दोपहिया वाहनों को चिन्हित करते हुए सभी का चालान रक्षक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन काटा गया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक भी किया।

थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी की सक्रियता और अनुशासित कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दंड नहीं, बल्कि आमजन की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0 Comments