Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सिल्ली के एक इलाके में घुसा ख़तरनाक आदमखोर लकड़बग्घा, स्कूल के स्टोर रूम से वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू



रांची: राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर सिल्ली थाना क्षेत्र में एक लकड़बग्घा के रिहायशी इलाका में घुसने से अफरा तफरी मच गई. लकड़बग्घे को इधर उधर दौड़ता भागता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और लकड़बग्घे को पतराहातू गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के स्टोर रूम से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.

रांची के डीएफओ श्रीकांत ने ईटीवी भारत को बताया कि लकड़बग्घा पूरी तरह सुरक्षित है. उसे ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया गया है. उसके रिहायशी इलाका में घुसने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम को लगाया गया. इसी दौरान वो एक स्कूल के स्टोर रूम में घुस गया था. उसे पकड़ने के लिए केज लाया गया. इस दौरान वहां भारी भीड़ जुट गई थी.

राहत की बात है कि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. साथ ही लकड़बग्घा भी पूरी तरह सुरक्षित है. रिहायशी इलाका में लकड़बग्घा के घुसते ही लोगों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया. जिस इलाके से उसे रेस्क्यू किया गया है, वह क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से लगा हुआ है.

लकड़बग्घा वाले क्षेत्र से करीब 5 किलोमीटर दूर एक बाघ को जून 2025 में रेस्क्यू किया गया था. बाघ जंगल से निकल कर सिल्ली थानाक्षेत्र के मारदू गांव में पूरण चंद महतो के घर में घुस गया था. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लेकिन राहत की बात रही कि लकड़बग्घे ने किसी भी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया. बाद में वन विभाग की टीम ने सफलता के साथ रेस्क्यू कर पहले ओरमांझी जू में इलाज करवाया और बाद में पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ दिया था.

Post a Comment

0 Comments