कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण के बसरिया स्थित एनवीएस इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को विज्ञान प्रयोगों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए समन्वयक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जबकि कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रयोग प्रस्तुत किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं प्रयोगात्मक शिक्षण से जोड़ना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, विज्ञान, कला एवं खेल से जुड़े रोचक और अनूठे प्रयोगों का प्रदर्शन किया। साथ ही कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लिया।
प्रयोगों से सीखा विज्ञान
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझा। बच्चों ने स्वयं प्रयोग कर सीखा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पूरे उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ इन गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का नया स्रोत और स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम बनती हैं। विद्यालय के संचालक सुमित शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सुमित शर्मा, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

0 Comments