Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में ली अंतिम सांस

डेली खबर 99 डेस्क 

पणजी/गोवा - फिल्म इंडस्ट्री से आज सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी दमदार आवाज और बेबाक अभिनय के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। वे 75 वर्ष के थे।

कैसे हुआ निधन?

सूत्रों के मुताबिक, नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित डोना पाउला के अपार्टमेंट में आज तड़के बेहोश पाए गए। घरवालों और स्टाफ ने तुरंत उन्हें पणजी के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए लगभग 45 मिनट तक लगाता सीपीआर दिया, लेकिन उनकी धड़कन वापस नहीं आई। सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।

अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। खबर मिलते ही उनके बेटे मल्हार पाटेकर पुणे से गोवा के लिए रवाना हो गए हैं।

4 दिन पहले तक थे एक्टिव

हैरानी की बात है कि नाना पाटेकर 4 दिन पहले तक बिल्कुल स्वस्थ और एक्टिव थे। 4 अक्टूबर को उन्होंने डोना पाउला में सम्राट क्लब इंटरनेशनल के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी और मंच से संबोधित भी किया था। 2 दिन पहले का उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो कोंकणी युवा कलाकारों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

सीएम प्रमोद सावंत ने जताया शोक

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया। जब भी वो गोवा आते थे, मुझे खुद कॉल करते थे। मैं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं।" सीएम ने बताया कि नाना पाटेकर अपनी संस्था 'नाम फाउंडेशन' के जरिए गोवा में काफी समाज सेवा कर रहे थे और इसे और बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे थे।

एक युग का अंत

1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के मुरुद-जंजिरा में जन्मे विश्वनाथ पाटेकर यानी हमारे नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म 'गमन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 45 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

उन्हें 'परिंदा' (1989), 'क्रांतिवीर' (1994) और 'अग्निसाक्षी' (1996) के लिए 3 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। 'तिरंगा', 'यशवंत', 'शक्ति: द पावर', 'अब तक छप्पन', 'अपहरण', 'टैक्सी नंबर 9211', 'वेलकम' में उदय शेट्टी का किरदार और मराठी फिल्म 'नटसम्राट' में उनका अभिनय आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। 2016 में 'नटसम्राट' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

वे सिर्फ एक्टर ही नहीं, एक बेहतरीन लेखक, गायक और समाजसेवी भी थे। किसानों की मदद के लिए उन्होंने 'नाम फाउंडेशन' बनाई थी।

उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

डेली खबर 99 परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

Post a Comment

0 Comments