Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण में हैंडलूम पावरलूम गारमेंट्स शोरूम का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया उद्घाटन



चौपारण, हजारीबाग। चौपारण प्रखंड के ब्लॉक मोड़ स्थित जामा मस्जिद के समीप सोमवार को हैंडलूम पावरलूम गारमेंट्स शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र के लोगों को खरीदारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। हैंडलूम, पावरलूम एवं विभिन्न प्रकार के गारमेंट्स की उपलब्धता से स्थानीय लोगों को अपनी जरूरत के कपड़े खरीदने में सहूलियत होगी।

वहीं, प्रतिष्ठान के संचालक लड़न खान एवं मो. जुनैद ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की बात कही।

इनकी रही उपस्थिति: कार्यक्रम में कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान, ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत उर्फ भूटु खान, बेला पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बीरबल साहू, चयकला के पूर्व मुखिया सफ़्फ़ाल उद्दीन, डॉ. सरवन हसन, प्रहलाद सिंह, नीरज सिंह, अशोक सिंह, बैजू गहलोत, विवेक सिंह, मतीन खान, मो. सनोवर, मो. गुलबहार, जितेंद्र यादव, कौनेन खान (बिट्टू खान), विजय राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शोरूम के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। नए प्रतिष्ठान के खुलने से चौपारण क्षेत्र में कपड़ों की खरीदारी के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हुआ है।

Post a Comment

0 Comments