Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पहली बार झारखंड पहुंचे 'द ग्रेट खली', रांची एयरपोर्ट पर दिखा जोश, कहा - झारखंड के लोग बहुत प्यारे हैं

रांची : दुनिया भर में अपनी धाक जमाने वाले मशहूर रेसलर 'द ग्रेट खली' शुक्रवार को पहली बार झारखंड पहुंचे।शुक्रवार को जब वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर झारखंड आने की अलग ही खुशी साफ झलक रही थी। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने उन्हें देखते ही घेर लिया और फोटो लेने लगे। करीब 7 फीट 1 इंच लंबे खली को देखकर एयरपोर्ट पर भीड़ लग गई। पत्रकारों से बातचीत में द ग्रेट खली ने कहा कि वे बोकारो में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। 

खली ने कहा - "झारखंड का माहौल बहुत सुकून देने वाला है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बेहद प्यारे और मिलनसार हैं।" बताया जा रहा है कि खली बोकारो में एक निजी कंपनी के कार्यक्रम और युवाओं के लिए आयोजित कुश्ती-फिटनेस प्रमोशन इवेंट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे रांची में भी कुछ लोगों से मिल सकते हैं।

द ग्रेट खली के झारखंड दौरे को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

Post a Comment

0 Comments