Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण दुर्गा पूजा समिति के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने किया उग्र प्रदर्शन

हमारी मांगे नहीं मानेगे तो करेंगे आंदोलन 

चौपारण : अपने हक, अधिकार और सम्मान की रक्षा को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने शंखनाद कर जीटी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दुर्गापूजा में वर्षों से पूजा-अर्चना कराते आ रहे स्थानीय ब्राह्मणों की अनदेखी करने का आरोप समिति पर लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बाहरी ब्राह्मणों की जगह स्थानीय ब्राह्मणों को पूजा-अर्चना कराने का अवसर देने की मांग की। उनका कहना था कि दुर्गापूजा जैसे धार्मिक आयोजनों में स्थानीय ब्राह्मणों को उनका उचित अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने पूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्थानीय ब्राह्मणों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्हें पूजा-पाठ कराने का अवसर दिया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में आचार्य ओम प्रकाश पांडेय, नरेश पांडेय, अवधेश पांडेय, सतेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, जितेंद्र पांडेय, मिथुन पांडेय, कामेश्वर पांडेय, शेखर पांडेय, प्रफुल्ल पाण्डेय एवं अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments