दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हुई चर्चा, विचारों को आत्मसात करने पर दिया गया जोर
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण : 2 अक्टूबर को चौपारण प्रखंड के सभी पंचायतों समेत अनेक शिक्षण संस्थाओं में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा स्वतंत्रता के लिए किए जाने वाले उल्लेखनीय आंदोलनों के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी चर्चा की गई। प्रखंड में कई जगह इस मौके पर सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के साथ-साथ 2 अक्टूबर को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जन्म जयंती प्रखंड के सभी पंचायतों समेत अनेक शिक्षण संस्थाओं में भी उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्त और देश के प्रति उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को लोगों ने याद किया।
चौपारण प्रखंड मुख्यालय में जहां प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, वहीं प्रखंड के सभी पंचायत कार्यालयों समेत अनेक शिक्षण संस्थाओं में भी गांधी जयंती के अवसर पर एक ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई वहीं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी कार्यालय के अधिकारी गण, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचार प्रासंगिक हैं, उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

0 Comments