चतरा : राज्य के पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद भोगता जी आज एक दिवसीय दौरे पर हंटरगंज पहुँचे। इस दौरान श्री भोगता जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत औरु पंचायत के ग्राम घुघरी टांड में माँ लक्ष्मी पूजा समिति के द्वारा दीपावली पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान समिति के लोगों ने श्री भोगता जी को माला व पारंपरिक झारखंडी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री भोगता जी ने सभी उपस्थित लोगों को दीपावली पूजा की बधाई व हार्दिक शुभकामनायें दी और कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से आपसी सदभाव बढ़ता है। उक्त कार्यक्रम में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, रंजीत कुमार, दिलीप साहू, प्रदीप साहू समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
0 Comments