Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस के मुल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया केन्द्र सरकार का पुतला दहन

केन्द्र सरकार के सभी वादे अबतक खोखली साबित हुई : राजीव रंजन प्रसाद 

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों , पेट्रोल-डीजल दूध एवं सीएनजी गैस के मुल्यों में वृद्धि एवं किल्लत के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय से चलकर गुरूगोविंद सिंह रोड होते हुए मेन रोड स्थित झंडा चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया । विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई अपने चरम पर है । इस महंगाई में आम जनता की कमर टुट गई है। 

केन्द्र सरकार ने चुनाव के पूर्व में कहा था कि मंहगाई कम करेंगे लेकिन केन्द्र सरकार के सभी वादे अबतक खोखली साबित हुई है । आम जनता इसका जवाब आगमी लोकसभा के चुनाव में देकर केन्द्र में भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फैकने का काम करेगी । मौक पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव जय शंकर पाठक प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा, मनीषा टोप्पो, डाॅ.प्रकाश कुमार जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसजन प्रदेश प्रतिनिधिगण जिला के पदाधिकारीगण प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण प्रखंड अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments