Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हज़ारीबाग के चौपारण युवा प्रेस क्लब का हुआ पूर्णगठन, मुकेश सिंह बने अध्यक्ष, मनीष सिन्हा बने सचिव व कोषाध्यक्ष बने बैजू गहलोत

कृष्णा कुशवाहा

चौपारण(हजारीबाग): रविवार को चौपारण युवा प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक चतरा मोड़ स्थानीय टीवीएस शो रूम परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक राजेश सहाय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का पूर्णगठन करते हुए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष पद के लिए मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए विशाल सिन्हा, सचिव पद के लिए मनीष सिन्हा,कोषाध्यक्ष पद के लिए बैजू गहलोत तथा मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता के लिए अखिलेश पाण्डेय को चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही।

संरक्षक राजेश सहाय ने कहा कि युवा प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों की एकजुटता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में राजेश सहाय, अमित सिंह, राकेश सहाय, अखिलेश पाण्डेय, बच्चू कुमार राणा, चंद्रशेखर पाण्डेय, कृष्णा कुशवाहा एवं धीरज सिंह सहित कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments