Hot Posts

6/recent/ticker-posts

निवर्तमान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित



बरही : ​स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय, बरही में सम्मान समारोह आयोजित कर निवर्तमान एसडीपीओ श्री अजीत कुमार विमल जी को भावभीनी विदाई दी गई।

​कार्यक्रम में बरही विधायक सह पुस्तकालय अध्यक्ष  मनोज कुमार यादव, बरही बीडीओ जयपाल महतो, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, जीप सदस्य प्रिती गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, पुस्तकालय सचिव कृष्णा प्रजापति सहित अन्य। 

विभागीय प्रक्रिया है ट्रांसफर-पोस्टिंग, पर विमल जी ने छोड़ी अमिट छाप: विधायक

बरही में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और जन-सुलभ कार्यशैली से एक अमिट छाप छोड़ी है। ज्वेलरी और बैंक लूटकांड जैसी चुनौतीपूर्ण घटनाओं का सफल उद्भेदन उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। साथ ही, निर्दोषों को न्याय दिलाने की उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय रही।

Post a Comment

0 Comments