Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध पोस्ता एवं अफीम खेती कराने वाला आरोपी गिरफ्तार



चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने कांड संख्या 43/26 में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त विजय पासवान, पिता स्व. मुन्नी पासवान, ग्राम दनुआ थाना चौपारण जिला हजारीबाग निवासी को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस जांच के दौरान कि अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से पोस्ता एवं अफीम की खेती कराई जा रही थी। 

इसे भी पढ़ें : DC हज़ारीबाग़ द्वारा लिए गए निर्णय पर किया गया स्वागत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की खेती को लेकर प्रशासन सतर्क है तथा लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध पोस्ता या अफीम की खेती की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें : निवर्तमान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

Post a Comment

0 Comments