हज़ारीबाग़ : उपायुक्त का कार्यालय, हजारीबाग (जिला राजस्व शाखा) द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि हजारीबाग जिला अंतर्गत किसी भी स्थान पर सरकारी तालाब, गैर मजरूआ खास भूमि, जंगल झाड़ी,नदी,नाला आदि पर यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण किया गया हो अथवा इस संबंध में कोई मामला संज्ञान/प्रकाश में आता है, तो इसकी सूचना/शिकायत संबंधित साक्ष्य (फोटोग्राफ एवं आवश्यक दस्तावेजों) के साथ निम्नांकित ई-मेल आईडी पर दर्ज कराई जा सकती है।
E-mail Id: bhumiatikarmanhzb@gmail.com
जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजनों से अपील है कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की जानकारी अविलंब उपलब्ध कराएं।
इस तरह की कारवाही पर हज़ारीबाग़ की जनता स्वागत किया है.

0 Comments