Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Rain Alert: दिल्ली-यूपी में आज से 3 दिन जमकर बारिश, जानें अगले 2-3 दिन का हाल, IMD का अलर्ट



नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवा, आंधी और बारिश के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से थोड़ी राहत मिली है. अगले कुछ दिन भी मौसम एक्टिव रहने वाला है. बारिश और तेज हवाओं के कारण कई राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. हालांकि 3-4 जून के बाद मौसम के साफ होते ही तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है.

1 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा. 2 जून को कई इलाकों में तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा.

वहीं 4 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से अगले दो दिनों तक राहत का दौर जारी रहेगा.प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

 नागरिकों को आंधी-तूफान के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले में न रहने, ढीली वस्तुओं को सुरक्षित रखने और पशुओं तथा खड़ी फसलों को ओलावृष्टि व तेज हवाओं से बचाने की सलाह दी गई है. किसानों से भी खेतों में विशेष सावधानी बरतने और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर न जाने को कहा गया है.

Post a Comment

0 Comments