New Delhi: दक्षिण दिल्ली के साकेत में शनिवार शाम एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू और दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
दिल्ली से एक भीषण दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। साकेत इलाके में पांच मंजिला इमारत गिर गई है, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना का पता चलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और मलबे को हटाने के काम में लग गई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, पूरी पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई और कुछ ही क्षणों में मलबे के बड़े ढेर में तब्दील हो गई।

0 Comments