Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री, 180 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त

 


 कृष्णा कुमार कुशवाहा

Padma: पदमा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन और निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में पदमा थाना अंतर्गत ग्राम दौरवा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान दौरवा गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ. मौके से विभिन्न ब्रांडों की नकली विदेशी शराब बनाने का पूरा सेटअप बरामद किया गया. तैयार अवैध विदेशी शराब: लगभग 180 लीटर

स्पिरिट: लगभग 105 लीटर

विभिन्न ब्रांडों के लेबल, होलोग्राम और ढक्कन तैयार रंगीन शराब, कैरामेल, खाली बोतलें, कार्टन

पंचिंग मशीन और पैकेजिंग का अन्य सामान आरोपी की पहचान, केस दर्ज उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सघन छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments