पितिज (इटखोरी) : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल, पितिज में छात्रों एवं शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन मुख्य वक्ता के रूप में सीनियर एसोसिएट निधि सिंह उपस्थित थी।उन्होंने अपने संबोधन में साइबर ठगी, फर्जी वेबसाइट, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया से जुड़े खतरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सही जानकारी से अधिकांश साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।निधि सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।कार्यक्रम के अंत में छात्रों एवं शिक्षकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्राचार्य उन्नीकृष्णन के. ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। उन्होंने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया।
.jpeg)
0 Comments