Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हजारीबाग के बरही चौक का जाम देख भड़के डीसी: हेमंत सती बोले- 'जनता परेशान है, अब एक्शन दिखेगा'

कृष्णा कुमार कुशवाहा / DAILY KHABAR 99 

बरही :बरही उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को बरही प्रखंड के विभिन्न संस्थानों और विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।बरही चौक के जाम, साफ सफाई पशुपालन विभाग, आईसीएआर केंद्र, मॉडल आंगनबाड़ी आदि का किया निरीक्षणकृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की ली जानकारीदौरे की शुरुआत गौरिया करमा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र, पशुपालन विभाग से हुई, जहां उपायुक्त ने बागवानी, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं कृषि अनुसंधान से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में संचालित विभिन्न परियोजनाओं और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए।मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की सुविधाओं की समीक्षाइसके बाद उपायुक्त ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के पोषण, टीकाकरण और अन्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित कर्मियों को सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।

पशुपालन विभाग की योजनाओं का लिया जायजाराजकीय पशु प्रजनन केंद्र पहुंचकर उपायुक्त ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं, पशु स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर दिया।बरही चौक में जाम और सफाई व्यवस्था पर जताई चिंतानिरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त बरही चौक पहुंचे, जहां उन्होंने लगातार बढ़ती जाम की समस्या और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण और अव्यवस्थित बाजारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया।

साथ ही चौक क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया। स्थाई दुकान बनाकर फुटकर विक्रेताओं को व्यवस्थित करने और जिला परिषद मद से साफ सफाई की व्यवस्था करवाने का दिशा आश्वासन दिया। मौके पर एसडीओ जोहान टुडू, बीडीओ जयपाल महतो, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित जिला और संबंधित विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments