Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण के दनुआ घाटी में रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो-स्विफ्ट को मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

 

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हथिया बाबा मंदिर के समीप एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान दनुआ घाटी के हथिया बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के साथ-साथ एक स्विफ्ट कार भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि दनुआ घाटी में आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने घाटी क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments