Hot Posts

6/recent/ticker-posts

'विकास' के नाम पर धोखा: जीडीसीएल कंपनी ने रोका मजदूरों का वेतन, 8 साल से अधूरा पड़ा सिक्स लेन प्रोजेक्ट

 


समाजसेवी जीतू यादव ने दिया अल्टीमेटम - 'वेतन नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन'  

कृष्णा कुमार कुशवाहा  

चौपारण (हजारीबाग) :  सड़क और फ्लाईओवर निर्माण के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती एक सच्चाई चौपारण से सामने आई है। सिक्स लेन सड़क निर्माण से जुड़ी जीडीसीएल कंपनी के पाईदेवरा स्थित प्लांट में मजदूरों का वेतन पिछले कई वर्षों से बकाया है। मेहनतकश मजदूर खून-पसीना बहाकर पिलर तो खड़े कर गए, लेकिन कंपनी ने उनके वेतन पर ही ताला जड़ दिया।8 साल में भी नहीं चढ़ा गर्डर, मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी समाजसेवी जीतू यादव के नेतृत्व में मजदूर कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि मुकुंद गोडसेरिया से मिलने पहुंचे। वार्ता में कंपनी ने पहले 15 दिन और बाद में एक माह के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक एक रुपया नहीं मिला। जीतू यादव ने कहा, "संबंधित फ्लाईओवर के कई पिलर करीब आठ वर्ष पहले बनकर तैयार हैं, लेकिन आज भी उन पर गर्डर नहीं चढ़ पाया है। परियोजना वर्षों से अधूरी पड़ी है। आम जनता को लाभ नहीं मिल रहा और जिन मजदूरों ने इसे खड़ा किया, उन्हें वेतन तक नसीब नहीं।"  

 अलग-अलग बहाने बना रही कंपनी , मजदूरों ने आरोप लगाया कि वेतन न देने के साथ ही कंपनी कुछ वाहनों को प्लांट से हटाने का दबाव भी बना रही है। हर बार वार्ता में कंपनी नए-नए बहाने बनाकर भुगतान टाल देती है। इससे मजदूरों में भारी आक्रोश है। समाजसेवी जीतू यादव ने कंपनी प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी, "यदि निर्धारित समय के भीतर मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो प्लांट के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी " मौके पर अनिल पांडेय, छत्रधारी यादव, प्रेम यादव, अशोक सिंह, गुंजन सिंह, अभय यादव सहित कई मजदूर एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।'विकास' के नाम पर धोखा: जीडीसीएल कंपनी ने रोका मजदूरों का वेतन, 8 साल से अधूरा पड़ा सिक्स लेन प्रोजेक्ट  


 

Post a Comment

0 Comments