Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सरकार की योजना से शिक्षा को मिलेगी गति, साइकिल पाकर खिले बच्चों के चेहरे



कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण: प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डेबो में बुधवार को कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दानिश अली ने की।

कार्यक्रम में डेबो पंचायत की मुखिया सरिता देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उनके कर कमलों से छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुखिया सरिता देवी ने कहा कि "सरकार की साइकिल वितरण योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा देना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। इससे बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई में मदद मिलेगी।"

प्रधानाध्यापक दानिश अली ने बताया कि इस योजना के तहत आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया।

खुशी से खिल उठे बच्चे

साइकिल मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने सरकार और विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक यादव, वार्ड सदस्य प्रमिला देवी, रामेंद्र यादव, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, शिक्षक दिनेश यादव, संतोष कुमार सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments