Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उप्रावि सेवई में सीएमसी का पुनर्गठन, रंजन कुमार दास बने अध्यक्ष



कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण : प्रखंड अंतर्गत पंचायत बच्छई के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सेवई में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास से जुड़े कार्यों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति (सीएमसी) का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन की प्रक्रिया विद्यालय परिसर में पंचायत बच्छई के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए सर्वसम्मति से नए सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसमिति से विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष रंजन कुमार दास को चुना गया। वहीं संयोजिका प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष रुपाली

गौतम को चुना गया। सदस्य के रूप में मानिता देवी, उषा देवी, पूनम पाण्डेय, डोली देवी, सुप्रिया कुमारी, हिय भुइंया, आरती देवी का चयन किया गया। इस दौरान विद्यालय के

सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, मुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता तथा विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।मुखिया श्री रजक ने नवगठित समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि समिति विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यालय के विकास कार्यों में हुर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। मौके पर वार्ड सदस्य शोभा देवी, रीना कुमारी, शिक्षक संतोष पाण्डेय, सचिव हेमलता कुमारी, परर्यवक्षक महेन्द्र साव, गणेश भुइंया, सीताराम रविदास, महाबीर यादव, कामेश्वर भुइंया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments