बोकारो: सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट डॉ वीरेंद्र महतो ने बीती रात करीब 10 से 11 बजे के बीच आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे सिटी थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं परिजनों ने आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए अस्पताल में साजिश की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
पुलिस ने कब्जे में लिया शव
जानकारी के अनुसार, डॉ वीरेंद्र महतो का शव अस्पताल परिसर में मिला है. सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

0 Comments